HNN/कुल्लू
मौसम में आए बदलाव से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-केलांग के बीच बस सेवाएं ठप हो गई हैं। जबकि बारालाचा में एक फीट ताजा बर्फबारी होने से दारचा में लेह जाने वाले ट्रक फंस गए हैं।
वहीं लेह से मनाली की तरफ आने वाले कई वाहनों को उपशी में रोका गया है। मौसम खुलने पर सीमा सड़क संगठन ने बारालाचा से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। तो वहीं ग्रांफू-काजा मार्ग भी बंद हो गया है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी से पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं बारिश होने से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी से हाईवे-305 भी बसों के लिए अवरुद्ध हो गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group