बारिश और बर्फबारी की संभावना के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी…
HNN/ मंडी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 7 व 8 जनवरी को मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उन्होंने चेतावनी के दृष्टिगत नागरिकों व पर्यटकों से अधिक उंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें।