Loading...

बालीचौकी उपमंडल में आज देर रात तक लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल होगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Sep 2025 • 1 Min Read

मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल में आपदा के बाद बिजली बहाली का काम तेज गति से चल रहा है। आज देर रात तक लगभग सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

मंडी

विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी
हिप्र विद्युत बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड थलौट के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता जितेन्द्र बिष्ट ने बताया कि कुल 165 बाधित ट्रांसफार्मरों में से 149 पर बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है। शेष 16 ट्रांसफार्मरों पर काम अंतिम चरण में है और इन्हें देर शाम तक सुचारू कर दिया जाएगा।

मुख्य लाइनों की स्थिति
थलौट सब-स्टेशन को आपूर्ति देने वाली दो मुख्य 33 केवी लाइनें हैं। वर्तमान में बजौरा-थलौट लाइन संचालित है जबकि पंडोह लाइन की बहाली का कार्य प्रगति पर है। पंडोह लाइन 5 अगस्त और बजौरा-थलौट लाइन 2 सितम्बर को कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई थीं।

पहले बहाल हुए क्षेत्र
7 सितम्बर को बालीचौकी बाजार, थाची और ज्वालापुर क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई थी। 8 सितम्बर को सुधराणी और आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई थी।