लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में प्रधानों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Ankita | 4 फ़रवरी 2023 at 1:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा विकासखंड चंबा के सहयोग से पंचायत समिति हॉल में विकासखंड चंबा के सभी पंचायत प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, विधवा-विवाह जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने पंचायत प्रधानों से लोगों में विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण बच्चों के अधिकारों व वात्सल्य में उनके सहयोग व भूमिका के बारे में जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त शिविर में वन स्टॉप सेंटर चंबा से मधु बाला ने महिला के प्रति अत्याचार और घरेलु हिंसा के प्रति वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कैसे सहायता प्राप्त करें इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी l पोषण अभियान के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता और नवजात बच्चों को 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध और उसके बाद माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार और कुपोषित बच्चों के लिए चलाई जा रही विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में महिला कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने महिलाओं के लिए विभाग की विशेष योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सक्षम महिला योजना इत्यादि के बारे में बताया। कार्यक्रम में माला शर्मा ने पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। अंत में चाइल्ड लाइन सम्यक कपिल शर्मा ने चाइल्ड लाइन चंबा द्वारा किए जा रहे कार्य और चाइल्ड लाइन की गतिविधियों के बारे में प्रतिनिधियों को जागरूक किया ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]