लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाहरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

Ankita | 6 मई 2023 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

HNN/ सोलन

बाहरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंद्र सिंह बाहरा ने शिरकत की उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। इस मौके पर बाहरा विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पहली स्टार नाइट में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी गायक नाटी किंग विकी चौहान के नाम रही, उन्होंने अपने गानों पर बच्चों को बहुत नचाया, उन्होंने” किंदे चली बाठणे , नीरू चली घूमदी, ए लगी नाटी, और भी अन्य कहीं नाटिया गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ,और मुख्य अतिथि चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ,रजिस्ट्रार विनीत कुमार भी विकी चौहान के साथ नाचते हुए नजर आए ,दर्शक उठकर नाचने को मजबूर हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]