लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाहरा विश्वविद्यालय में सात दिवसीय फ़ैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन

Ankita | 30 जुलाई 2023 at 1:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

बाहरा विश्वविद्यालय में चल रहे फ़ैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम समाप्त हुआ। एफडीपी कार्यक्रम के अंतिम दिन में दो शैशन हुए। पहले शैशन के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर कुलविन्द्र सिंह रिटायर प्रोफ़ेसर पंजाबी युनिवर्सिटी पटयाला रहे। उन्होंने लर्निंग लॉस, लर्निंग क्राइसिस, लर्निंग आउटकम्स, ऐम्फ़ेसिंग लर्निंग आउटकम्स पर अपना विषय। शैशन के पेनलिस्ट डाक्टर मंदीप वर्मा ने प्रोफ़ेसर कुलविन्द्र सिंह को पुष्पगुच्छ व हिमाचली शाल देकर उनका स्वागत किया।

वहीं दूसरे शैशन में प्रोफ़ेसर शिवनाथ घोष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय साइकोलजी विभाग के प्रोफेसर मोजूद रहे उन्होंने मैकेनिक्स ऑफ़ स्टूडेंट साइकोलॉजी पर अपना विषय रखा व विस्तारपूर्वक समझाया। शैशन के पेनलिस्ट डाक्टर बी के शर्मा ने प्रोफ़ेसर शिवनाथ घोष को पुष्पगुच्छ व हिमाचली शाल देकर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय डाक्टर किरण अरोड़ा , रजिस्ट्रार विनीत कुमार, डीन अकेडमिक्स प्रोफ़ेसर श्रीपद मार्कण्डे मोजूद रहे। कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय डाक्टर किरण अरोड़ा ने फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभकामनाएं दी।

फ़ैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के चीफ़ कार्डिनेटर डाक्टर सुशील चौधरी ने समापन अवसर पर सात दिन की विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी की सात दिनों तक चले इस प्रोग्राम मे दिन के दो सत्र होते थे और यह कार्यक्रम दो सत्रों में चलता था इस कार्यक्रम मे अंतर्राष्ट्रीय वक्ता युनीवर्सिटी आफ वेस्ट इंडीज से डाक्टर दिनेश पाठक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय इत्यादि वक्ता हम सभी के बीच रहे।

अंत में वैलिडिक्टरी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी फैकल्टी को कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय डाक्टर किरण अरोड़ा व रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने सभी को सर्टिफिकेट दिया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई l एफडीपी कार्यक्रम में सभी फैकल्टी ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]