Loading...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: लंबित बिल तुरंत जमा करें, नहीं तो कट सकता है कनेक्शन

PRIYANKA THAKUR 25 Mar 2026 Edited 25 Mar 1 min read

Himachalnow / कांगड़ा

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से लंबित बिलों का भुगतान जल्द करने की अपील की है, अन्यथा कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अतिरिक्त नोटिस के यह प्रक्रिया लागू होगी और दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर शुल्क भी लिया जाएगा।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के धर्मशाला उप-मंडल नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच के अनुसार ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने कई महीनों से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है, उन्हें शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल जमा न करने की स्थिति में बिजली मीटर काटने की कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए अलग से कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।

बिजली कनेक्शन दोबारा बहाल करने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उपभोक्ता अपने लंबित बिलों का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या संबंधित उपमंडल कार्यालय के कैश काउंटर पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर सकते हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।