बिजली चोरी करते पकड़ा ठेकेदार, इतने लाख का लगाया जुर्माना….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी में बिजली विभाग की फ्लाइंग टीम ने एक ठेकेदार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग द्वारा ठेकेदार पर बिजली चोरी करने के आरोप में 2,11,721 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार, ठेहड़ा में पुल के पास फोरलेन ठेकेदार द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते वहां वेल्डिंग मशीनें और अन्य उपकरण सीधी तारों से जोड़े हुए थे।
निर्माण के दौरान बिजली की सीधी चोरी की जा रही थी। तभी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची और वहां मौजूद वेल्डिंग मशीन को जब्त किया। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ अवैध रूप से बिजली के इस्तेमाल करने के आरोप में 2,11,721 रुपये जुर्माना लगाया गया है। विभाग द्वारा ठेकेदार को एक हफ्ते के अंदर जुर्माना भरने की बात कही गई है।
अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस ठेकेदार पर पिछले लगभग तीन महीने से गलत तरीके से बिजली चोरी करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है।