Loading...

बिजली चोरी करते पकड़े दो उपभोक्ता, वसूला इतना जुर्माना….

PARUL • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत दो उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। विभाग द्वारा दोनों उपभोक्ताओं से 80,085 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। बताया जा रहा है ये लोग पिछले चार माह से बिजली की चोरी कर रहे थे।

बता दें बिजली विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों उपभोक्ता लगाए गए मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। बिजली विभाग मंडल ज्वालामुखी के अधिशासी अभियंता कर्णवीर सिंह पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं में से एक उपभोक्ता निवासी गांव गुम्मर से है, जिस पर 38,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति निवासी रजोल पर 42,085 रुपये का बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया है।