Loading...

बिजली बिल जमा करने के लिए 30, 31 मार्च को खुले रहेंगे कैश काउंटर

हिमाचलनाउ डेस्क • 29 Mar 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला, 29 मार्च: विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि उपमंडल के अधीन उपभोक्ताओं के लिए 30 और 31 मार्च को भी कार्यालय का कैश काउंटर खुला रहेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने लंबित बिजली बिल कार्यालय के कैश काउंटर में जमा करवा सकते हैं।