Loading...

बिजली बिल जमा न करवाने पर कटेगा कनेक्शन, 30 दिसंबर तक करवाए….

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जुन्गा विद्युत उप मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं किए है ऐसे उपभोक्ता 30 दिसंबर तक अपना बिल ऑनलाइन अथवा जुन्गा कार्यालय में जमा करवाएं।

बिल जमा न होने की सूरत में उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जा सकता है। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने पिछले तीन माह से बिजली बिल जमा नहीं करवाएं है।

उन्होने उप मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव डुब्लु, बलोग, नोहा, कोटी, मुंडाघाट, पीरन, ट्रहाई, आंजी, शलोठ, जनेडघाट सहित अनेक गांव के उपभोक्ताओं से अपने बिजली बिल शीघ्र जमा करवाने का आग्रह किया है। उन्होने बताया कि 125 यूनिट निशुल्क मिलने पर अधिकांश बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।