Loading...

बिजली बोर्ड बागथन के तहत आगामी कुछ दिनों तक बिजली रहेगी बंद

Ankita • 28 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड बागथन कार्यालय के तहत आने वाले क्षेत्र में आगामी कुछ दिनों तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड बागथन के तहत आने वाली बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य आगामी दिनों में किया जाएगा।

सहायक अभियंता केपी सिंह ने बताया कि सोमवार से लेकर आने वाले दिनों तक 11 केवी बनेठी फीडर ( विद्युत् अनुभाग बागथन न. 1 ) की एचटी व एलटी लाइन में आवश्यक रखरखाव, मुरम्मत व बुश कटिंग का कार्य करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रातः 9:00 से सायं 6:00 बजे या कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।

जिसमें विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनेठी फीडर के अंतर्गत आने वाले स्थानो जैसे कि बागथन, नाड-चयाली, कुडलू, शिरला, नाबडा, अंजी, तकाहन, कनुत, बगार, बनाह-दादोग, गौन्थ, गुन्देल-सेर, चावला-बोहल, जजरिल, बिउला आदि सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति पुरे दिन के लिए या फिर समय-समय पर बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता केपी सिंह ने बताया इस अवधि के दौरान सभी लोगों से सहयोग की अपील की जाती है।