लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिना चिकित्सकों के परामर्श से दवाई खाना महिला को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 1:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक महिला को निजी मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सकों के परामर्श से दवाई खाना महंगा पड़ गया। नाजुक हालत के चलते महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया और यहां स्टाफ ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई। हुआ यूं कि दो बच्चों की मां ने अनचाहे गर्भ के चलते बिना किसी चिकित्सकों के परामर्श से एक निजी मेडिकल स्टोर से दवाई खा ली।

दवाई खाने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और रक्त का स्राव बंद नहीं हुआ। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन कर बच्चा दानी निकाल कर उसकी जान बचाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शल्य चिकित्सा विभाग की एचओडी डॉ लक्ष्मी अग्निहोत्री ने कहा कि महिला की हालत काफी बेहद गंभीर थी, महिला को बचा पाना काफी मुश्किल था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई बात हो तो बिना चिकित्सकों की सलाह के कोई भी दवाई ना खाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]