लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिलासपुर के झंडुता में उचित मूल्य की दुकान के पुनः आवंटन हेतु 5 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 फ़रवरी 2026 at 6:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विकासखंड झंडुता की ग्राम पंचायत गेहडवीं के अंतर्गत छुमाण वार्ड नंबर 1 में उचित मूल्य की दुकान के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बिलासपुर

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर बृजेन्द्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता 5 मार्च तक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अनिवार्य दस्तावेज होंगे संलग्न

आवेदन के साथ दसवीं तथा उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव या नगर परिषद द्वारा जारी वार्ड प्रमाण पत्र, बीपीएल/ओबीसी/एससी/एसटी प्रमाण पत्र, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र तथा परिवार में किसी सदस्य के सरकारी नौकरी या राजनीतिक पद पर न होने का घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक संस्थान या सहकारी सभा के पंजीकरण दस्तावेज, पदाधिकारियों की सूची, हिमाचल प्रदेश विनिर्दिष्ट आवश्यक वस्तु (वितरण विनियमन) आदेश-2019 के अंतर्गत शपथ पत्र भी आवश्यक रहेगा।

विशेष श्रेणियों को भी अवसर

भूतपूर्व सैनिकों को पीपीओ या डिस्चार्ज बुक की प्रति संलग्न करनी होगी। दुकान संचालन स्थल का सत्यापित साइट मैप तथा किराए की स्थिति में किरायानामा या स्वामित्व घोषणा पत्र भी अनिवार्य रहेगा।

एकल नारी, विधवा, दिव्यांग तथा स्वयं बच्चों का पालन-पोषण कर रही महिलाओं को भी आवेदन का अवसर दिया गया है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

प्राप्त आवेदनों की मेरिट के आधार पर प्राथमिकता सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला नियंत्रक कार्यालय, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]