बिलासपुर जिला में इस दिन से साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध….
HNN/ बिलासपुर
प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उद्यान विभाग की ओर से बिलासपुर जिले में मॉनसून सीजन के दौरान संभावित जोखिम एवं खतरों को ध्यान में देखते हुए पैराग्लाइडिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और विविध साहसिक गतिविधियों पर 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
यह जानकारी उपनिदेशक पर्यटन एवं नागरिक उद्यान विभाग मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से साहसिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।