Loading...

बिलासपुर में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का मोबाइल चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 17 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने उपडाकघर बिलासपुर का ताला तोड़कर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर खंड के वरिष्ठ अधीक्षक हेम शंकर ने शहरी पुलिस चौकी में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की अपेक्षा इसे रोजनामचा में ही दर्ज किया।

जिस पर वरिष्ठ अधीक्षक ने मामला दोबारा से पुलिस के अधिकारियों के समक्ष उठाया। जिस पर थाना सदर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।