बिलासपुर में एक बाइक चोरी, दूसरी से निकाला तेल, मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में श्री नयनादेवी जी के साथ लगते घवांडल में एक बाइक चोरी होने और एक अन्य बाइक तेल निकाले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने बाइक के मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, संजीव गौतम ने अपनी बाइक को घर के पास खड़ा किया था। जब बाइक के पास गए तो वहां से बाइक गायब थी।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।
