Loading...

बिलासपुर में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने 133 बोतलें अवैध शराब की पकड़ी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना घुमारवीं, सदर, भराड़ी द्वारा शराब माफिया के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भराड़ी की ओर से की गई कार्यवाही के तहत 24 बोतलें पकड़ी हैं। जबकि घुमारवीं पुलिस ने लुरहानी के साथ पिछली ओर जंगल में झाडिय़ों के बीच जमीन के अंदर दो ड्रमनुमा जगह पर रखी गई देसी शराब बरामद की है।

एक ड्रम में 50 बोतलें तो वहीं दूसरे ड्रम में 58 बोतलें देसी मार्का संतरा बरामद की गई। पुलिस द्वारा यहां पर कुल 108 बोतलें बरामद की गई हैं। इसके अलावा सदर पुलिस ने नौ बोतल अवैध शराब बरामद की है।

जिसमें छह बोतल शराब देसी मार्का संतरा, तीन बोतल अंग्रेजी ऑल सीजन शराब पकड़ी गई है। डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।