Loading...

बिलिंग में दो माह बाद शुरू हुई पैराग्‍लाइडिंग, 30 पायलटों ने भरी उड़ान

Ankita • 17 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बारिश के कारण दो माह तक बंद रहने के बाद एक बार फिर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के बंद रहने से पर्यटन कारोबार भी लगभग पूरी तरह से ठप होकर रह जाता है। पहले दिन बिलिंग से करीब 30 पायलटों ने उड़ान भरी। हालांकि पहले दिन बीड़ बिलिंग में पर्यटक काफी कम नजर आए।

लेकिन अब पर्यटन सीजन एक बार फिर शुरू होने तथा फ्लाइंग होने से यहां पर्यटन में बढ़ोतरी होगी। परतें से जुड़े कारोबारियों को इस साल अच्छी राहत मिलेगी। अक्टूबर व नवंबर की होटल की बुकिंग आना शुरू हो गई है। बता दें अब उड़ानें शुरू होने से पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।

गौरतलब है कि किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए जुलाई में मानसून की शुरुआत के साथ पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कुछ सुरक्षा दिशानिर्देशों को अधिसूचित करने के बाद, जिला प्रशासन ने बीर-बिलिंग में सभी प्रकार की पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बहाल कर दिया है।

Related Topics: