बिलिंग से उड़ान भरने के बाद उतराला की पहाड़ियों में फंसा फ्रेंच पायलट
हेलिकाप्टर से किया लिफ्ट, अब अस्पताल में भर्ती
HNN/ कांगड़ा
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी से उड़ान भरने वाला फ्रेंच का पायलट उतराला के ऊपर की पहाड़ियों में पैराग्लाइडर के अनियंत्रित होने पर लैंड कर गया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद बीड़ से बचाव दल को भेजा गया है, लेकिन देर शाम तक बचाव दल घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था। पायलट को अचानक इन पहाड़ियों में लैंड करते हुए दो अन्य विदेशी पायलटों ने देख लिया।
लैंड करने वाले पायलट से संपर्क साधने पर ये दोनों विदेशी पायलट भी घटनास्थल पर उसके समीप लैंड कर गए। शनिवार को हेलिकाप्टर से पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे पालमपुर के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।