बीएड की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा बीएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष वार्षिक प्रणाली (इक्डोल) की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी हुई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद फॉर्म की हार्डकॉपी सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ तय समय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (परीक्षा-2) के पास जमा करवानी होगी।
बता दें बीएड की परीक्षाएं जून व जुलाई माह में संभावित हैं। एचपीयू के अनुसार, विद्यार्थी 15 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा।