Loading...

बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा…..

Ankita • 21 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश में बीएड की 8,000 सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा आगामी 1 जुलाई को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में 22,203 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड प्रदेश विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं यदि कोई भी विद्यार्थी आवेदन फॉर्म में कोई भी बदलाव करना चाहता है तो वह 3 जुलाई शाम 5 बजे से पहले ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विवि के वित्तीय अधिकारी के नाम पर 100 रुपये की फीस अदा करनी होगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने फॉर्म की जाँच अच्छे से कर लें। बाद में किसी भी त्रुटि के लिए विवि जिम्मेदार नहीं होगी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी और प्रवेश परीक्षा शाखा के उप कुलसचिव अमर सिंह ने बताया कि प्रदेश में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाये गए हैं। सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। आवेदन फाॅर्म में नतीजे घोषित हो जाने के बाद किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए छात्रों को दी समय सीमा के भीतर ही आवेदन फाॅर्म और एडमिट कार्ड में पाई जाने वाली गलतियों को सुधारना होगा।