Loading...

बीएससी नर्सिंग की 17 वर्षीय छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल नादौन के अंतर्गत वसारल पंचायत के सलमा गांव में एक 17 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान रितिका पुत्री जीवन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितिका पालमपुर के एक संस्थान में बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रितिका की मां नादौन बाजार आई थी, जबकि उसकी दादी पशु चराने के लिए खेतों में गई हुई थी। उसकी दादी जब घर वापिस आई तो रितिका की तबीयत खराब थी। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। थाना प्रभारी बीआर शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।