बीएससी नर्सिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू…..
HNN/मंडी
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। जिसके अनुसार 19 से 26 दिसंबर यह परीक्षाएं आयोजित की गई है। अटल मेडिकल और अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ.प्रवीण शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर तक है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। जबकि संस्थाओं द्वारा अभ्यर्थियों की इंटरनल असेसमेंट भेजने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर होगी। सभी अभ्यर्थी परीक्षाओं में प्रवेश के लिए 16 दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश उपलब्ध किए गए हैं। अभ्यर्थी उनके मुताबिक औपचारिकताएं पूरी करें ताकि बाद में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।