बीच सड़क पर खराब हुई एलएनटी मशीन, 3 घंटे बंद रहा मार्ग
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में बिजली महादेव सड़क में बारीपधरू के पास एक एलएनटी मशीन के बीच सड़क पर खराब होने से कई देर तक मार्ग बंद रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें दोपहर करीब 12:00 बजे बंद हुई सड़क 03:00 बजे वाहनों के लिए बहाल हो पाई।
जानकारी अनुसार, तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली महादेव सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एलएनटी खराब होने के बाद इसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन घंटों बाद इसे ठीक करने में सफलता मिली। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस चालकों की मनमानी सवारियों पर भारी पड़ी।
एलएनटी खराब होने और सड़क बहाल होने में दो से तीन घंटे का समय लगने की बात सुनते ही कुल्लू से बिजली महादेव जाने वाली सरकारी और निजी बस को त्रांबली से ही वापस कुल्लू के लिए लाया गया। इससे बिजली महादेव जाने वाले यात्रियों को दस से 15 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा।