बीटेक, बी फार्मेसी में लेटरल एंट्री के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन….
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त तक बीटेक, बी फार्मेसी में लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा बी आर्क के लिए भी उपरोक्त तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया रहेगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि बीटेक और बी फार्मेसी लेटरल एंट्री के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन डिप्लोमा के परिणाम न आने के चलते प्रतिशतत्ता नहीं भरी थी, उनके लिए भी तकनीकी विवि ने पोर्टल खोला है।
ऐसे अभ्यर्थी भी 10 अगस्त तक अपनी प्रतिशतत्ता अपडेट कर सकते हैं।