Loading...

बीते कल से लापता है पावंटा का जसविंदर, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 19 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जामनीवाला के रूप में हुई है।

लापता व्यक्ति के पिता ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत कर्ता के आधार पर पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लापता के पिता ने बताया कि उसका बेटा बीते कल वीरवार को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकला था। परन्तु अब तक वापस नहीं लौटा है। पिता ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को गुरुद्वारा पार्किंग में खड़ी कर कही गया है, और उसका फोन भी बंद आ रहा है।

जिसके बाद परिजनों ने घर से गाड़ी की दूसरी चाबी लाकर गाड़ी को खोला तो उसमे एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। खबर की पुष्टि पावंटा डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है।