बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए इस दिन से शुरू होगी ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार प्रक्रिया….
HNN/शिमला
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, एवालॉज शिमला में ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार की प्रक्रिया आयोजित होगी। बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 12 जून तक चलेगी।
यह जानकारी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कट ऑफ सहित उम्मीदवारों के लिए ग्रुप तैयार कर लिए गए हैं। ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।
जारी कट ऑफ के अनुसार ओपन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 42 अंक, इंटरनल जनरल वर्ग के लिए 35 अंक, एससी वर्ग के लिए 30 अंक, एसटी वर्ग के लिए 22 अंक, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 25 अंक, ईडब्ल्यूएस वर्क के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 23 अंक, वार्ड ऑफ एचपीयू कर्मचारी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 30 अंक और सिंगल गर्ल चाइल्ड वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 27 अंक की रखी है।