लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीमारी के बावजूद क्षेत्र के कार्यों को लेकर सतर्क विधायक अजय सोलंकी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दांत के संक्रमण और पेनक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी पिछले चार–पांच दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा बेड रेस्ट की सलाह के बावजूद वे क्षेत्र के कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं।


नाहन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दांत संक्रमण और पेनक्रियाज की बीमारी से जूझ रहे विधायक
जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी पिछले चार–पांच दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दांत के गंभीर संक्रमण के साथ-साथ पेनक्रियाज से जुड़ी बीमारी से भी जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है।

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की प्रार्थना
विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र तोमर, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, पार्षद राकेश गर्ग, सुमित, संजय, पूर्व प्रधान सत्यराम चौहान सहित जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

बीमारी में भी क्षेत्रीय कार्यों को लेकर सक्रिय
बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद विधायक अजय सोलंकी अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर लगातार चिंतित हैं। बताया गया कि जिन बैठकों में उनकी उपस्थिति आवश्यक थी, उनमें वे वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि का उदाहरण
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक अजय सोलंकी का यह व्यवहार उनके कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने को दर्शाता है, जो विषम परिस्थितियों में भी जनता और क्षेत्र के हितों को प्राथमिकता देते हैं।

जल्द स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद
पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि विधायक जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय रूप में क्षेत्र की सेवा में लौटेंगे।

विधायक अजय सोलंकी ने अपने संदेश में कहा कि जनता के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उन्हें जल्द स्वस्थ होने का विश्वास है। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें। क्षेत्र के विकास कार्य और जनहित से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता में हैं। स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल कुछ बैठकों में वर्चुअल माध्यम से जुड़ रहे हैं, लेकिन किसी भी जनसमस्या की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]