Loading...

बी फार्मा की प्रशिक्षु छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के बल्ह में एक निजी फार्मेसी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान आयुषी निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आयुषी बी फार्मा थर्ड ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुषी ने निजी फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा हॉस्टल में यह खौफनाक कदम उठया और पंखे के साथ मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी सहेलियां कमरे में पहुंची तो आयुषी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वार्डन को दी।

उन्होंने इस बाबत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हॉस्टल के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है।

पुलिस ने आयुषी के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय देवराज द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।