Loading...

बुआ के घर छुट्टियां मनाने आई 17 वर्षीय नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, रावी नदी में लगाई छलांग…

SAPNA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल के चंबा जिले में 17 वर्षीय नाबालिग ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस दौरान उसने रावी नदी में छलांग लगा दी। नाबालिग ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह छुट्टियां मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई हुई थी। वहीं पुलिस ने आज नाबालिग के शव को भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांगी निवासी युवती निर्माणाधीन पुल पर पहुंची और उसके बाद उसने जूते उतार दिए। जिसके बाद उसने फोन को भी नीचे रख दिया और उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। जब स्थानीय लोगों ने नाबालिग को नदी में छलांग लगाते देखा तो सुल्तानपुर पुलिस चौकी को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से नाबालिग के मोबाइल फोन सहित उसके जूतों को भी कब्जे में लिया गया। उधर, नाबालिग के शव को आज परेल पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नामक स्थान से बरामद कर लिया गया है।