बुक-अ-कॉल विद बीएलओ / सिरमौर में राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 व बुक-अ-कॉल विद बीएलओ सुविधा सक्रिय, शिकायतों का 48 घंटे में निपटारा
जिला निर्वाचन कार्यालय सिरमौर ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1950 राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन और ‘बुक-अ-कॉल विद बीएलओ’ जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अब नागरिक मतदाता सूची, बीएलओ संपर्क, चुनाव संबंधी जानकारी और शिकायत निवारण को लेकर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी शिकायतों का समाधान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
नई राष्ट्रीय हेल्पलाइन सेवाएं सक्रिय
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 और टोल-फ्री 1800-11-1950 को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सक्रिय किया है। मतदाता सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इन नंबरों पर कॉल कर किसी भी प्रकार की चुनावी शिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य सम्पर्क केंद्र और जिला सम्पर्क केंद्र होंगे मजबूत
निर्देशों के अनुसार हिमाचल के प्रत्येक जिले में जिला सम्पर्क केंद्र (DCC) और राज्य स्तर पर स्टेट सम्पर्क केंद्र (SCC) तेजी से कार्य करेंगे। सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक तुरंत भेजकर समयबद्ध समाधान किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर शिकायतें संबंधित राज्यों के बीच भी साझा होंगी।

NGSP पोर्टल और ECINET से शिकायतें दर्ज होंगी
सभी शिकायतें ‘राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल NGSP 2.0’ पर दर्ज होंगी। इसके अतिरिक्त आयोग ने ECINET प्लेटफॉर्म और ECI NET App के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की है।
Book-A-Call विद BLO सुविधा शुरू
निर्वाचन आयोग ने Book-A-Call with BLO सेवा प्रारंभ की है, जिसमें नागरिक सीधे अपने क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकेंगे और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
शिकायतें 48 घंटे में निस्तारित होंगी
आचार संहिता से पूर्व प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से होगा। आयोग ने CEO, DEO और ERO को निर्देश दिए हैं कि हर शिकायत का समाधान अधिकतम 48 घंटे के भीतर किया जाए।
ईमेल से भी कर सकेंगे शिकायत
नागरिक अपनी शिकायतें आयोग को complaints@eci.gov.in के माध्यम से भी भेज सकते हैं।न आयोग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत निवारण व्यवस्था पारदर्शी, तेज़ और जन-केन्द्रित रखी जाएगी।