Loading...

बुजुर्ग महिला से पेंशन छीनकर फरार हुआ युवक

PARUL • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में नंगल क्षेत्र के तहत मोहल्ला राज नगर में शातिर चोर दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला के हाथ से 1500 रुपये छीनकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस को वारदात की सूचना दे दी गई है। पीड़िता बुजुर्ग महिला की पहचान माया देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक एसबीआई ग्राहक सेंटर के बाहर पहले से ही एक बेंच पर बैठा हुआ था। इस दौरान माया देवी जैसे ही अपनी पेंशन के 1500 रुपये निकाल कर सेंटर से बाहर आई तो शातिर बुजुर्ग महिला के हाथ से पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गया।

लूट की वारदात सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।