Loading...

बेचड़ का बाग में 3.10 किलोग्राम चरस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर पुलिस के स्पेशल डिटेक्शन सेल (एएचटीयू/डब्ल्यूपीएस) ने राजगढ़-नाहन सड़क पर बेचड़ का बाग के पास चरस की बड़ी खेप सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय चालक नरेंद्र पुत्र शीला देवी निवासी डाकघर व तहसील थुनांग जिला मंडी, 35 वर्षीय ललित कुमार गौतम पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव बड़ागांव, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर और 36 वर्षीय छायाकांत पुत्र केशवराम निवासी गांव मलार्ड, डाकघर चिवनी, तहसीलदार थुनांग जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने राजगढ़-नाहन सड़क पर बेचड़ का बाग के पास गाड़ी नंबर एचपी 52ए-4584 को गुप्त सूचना के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 3.10 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।