Loading...

बेटी के बाद मां ने की आत्महत्या

Shailesh Saini • 8 Feb 2025 • 1 Min Read

20 दिन के भीतर ऐसे खौफनाक कदम, मामला दर्ज

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

शहर में बेटी के बाद अब मां ने भी आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। ये घटना शनिवार को शहर के उपरली टोली क्षेत्र में सामने आई। मृतक महिला की पहचान कल्पना (36) पत्नी शिवा जोशी के रूप में हुई है।

बता दें कि करीब 20 दिन पहले कल्पना की बेटी ने भी आत्महत्या कर ली थी.जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर गुन्नूघाट पुलिस चौकी को मामले की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक कल्पना ने किराये के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि गत 20 जनवरी को मृतक कल्पना की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने भी कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अब मां के इस खौफनाक कदम से शहरवासी भी सन्न हैं. ये परिवार नेपाल से ताल्लुक रखता है, जो यहां लंबे समय से किराये के मकान में रह रहे हैं।एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।