HNN / काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश में एक बेटी ने अपने ही पिता पर मारपीट व अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नादौन स्थित एक संस्थान में पढ़ती है। जब वह वीरवार को संस्थान से वापस घर पहुंची तो उसके पिता नशे में धुत होकर कुर्सी पर बैठे हुए थे।
इस दौरान पिता ने पहले उस पर हमला किया और उसके बाद उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर अपनी सहेली के घर आ गई और उसे इस बारे में बताया। इतना ही नहीं इस बारे में उसने कई बार अपने घर वालों को भी बताया लेकिन उन्होंने भी उस पर दबाव बनाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीड़िता ने बताया कि कई बार उसकी बहन के साथ भी पिता द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जा चुका है जिस कारण वह घर छोड़कर चली गई। उधर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद मामला अदालत में पेश किया जाएगा
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





