Loading...

बेल्ट की फैक्ट्री में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का हुआ नुकसान

By Ankita Published: 20 Feb 2024, 1:18 PM | Updated: 20 Feb 2024, 1:19 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के बेला बाथड़ी में बेल्ट की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में मशीन की बेल्ट, अन्य मशीन की बेल्ट रबर, लकड़ी, सफेद पाउडर बैग, गता इत्यादि आग की भेंट चढ़ गए। इस घटना में उद्योग को लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।

हालांकि लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान होने से बचाया गया है। गनीमत रही कि उद्योग में सोमवार छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।

जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र के पास खड्ड की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। हवा से आग की चिंगारी बेल्ट उद्योग के अंदर स्टोर के बाहर पड़े समान पर आ गिरी, जिससे देखते ही देखते फैक्टरी में आग लग गई।

आग की भनक लगते ही इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।