HNN/ धर्मशाला
सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर विजिलेंस थाना धर्मशाला को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने पर शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो राज्य मुख्यालय शिमला में सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही इसी थाना में कार्यरत उपनिरीक्षक प्रताप चंद को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्वेषणाधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उप निरीक्षक जसवीर को सर्वोतम डिटेक्टिव अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उतरी खंड धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बेहतरीन कार्य करने के लिए उपरोक्त अधिकारियों को बधाई दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group