डंगोह खुर्द में शनिवार को वित्तीय समावेशन, पुनः-केवाईसी और स्वच्छता अभियान पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों को बैंकिंग योजनाओं और स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया गया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
बैंक योजनाओं पर दी गई जानकारी
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सोनम टशी की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत शून्य बैलेंस खाते खोलने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुनः केवाईसी प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा
सोनम टशी ने बताया कि यह पहल समाज के सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने और वित्तीय साक्षरता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे।
स्वच्छता अभियान का आयोजन
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





