Loading...

बैजनाथ के पंकज जम्वाल ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

नेपाल के काठमांडू में हुई इस प्रतियोगिता में 8 देशों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने लिया था भाग

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ के गांव सकड़ी के रहने वाले पंकज जम्वाल ने स्ट्रैंथ लिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में दो अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत कर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप हाल ही में नेपाल के काठमांडू में हुई जिसमें 8 देशों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, वेटरन तथा दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपना लोहा मनवाया। पंकज जमवाल ने कहा कि काठमांडू में हुई इससे प्रतियोगिता में मैंने इंडिया को रिप्रेजेंट किया है तथा हिमाचल का एकमात्र खिलाड़ी होने के नाते इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में एक गोल्ड व एक रजत पदक जीत कर अपने नाम किया।

उन्होंने कहा कि 8 देशों से लगभग 350 से प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किए। उन्होंने कहा कि यह खेल हिमाचल में अभी पॉपुलर नहीं है लेकिन आने वाले समय में युवा खिलाड़ी इसे खेल में आकर्षित होंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इन खेलों को प्रोत्साहन करके खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में इस तरह सरकार इस खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। पंकज जम्वाल ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने हिमाचल को रिप्रेजेंटे करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 6 गोल्ड मेडल एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल जीता है।