Loading...

बैजनाथ विस क्षेत्र “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का हुआ आगाज

Ankita • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

सीपीएस ने संसाल में भेड़ कृमिनाशक स्नानागार का किया शिलान्यास

HNN/ कांगड़ा

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत संसाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए 5 लाख 13 हजार की लागत से बनने वाले भेड़ कृमिनाशक स्नानागार का शिलान्यास भी किया और स्थानीय लोगो से रूबरू होकर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोग अपने काम करवाने के लिए अनावश्यक परेशान ना हो इसके लिये उचित व्यवस्था विकसित की गई है। सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि भेड़ कृमिनाशक स्नानागर का शिलान्यास संसाल मे होने से भेड पालकों व यहाँ से भ्रमण करने वाले भेड पालको की भेड़ों को नहलाने की सुविधा मिलेगी। इस स्नानागर मे भेड़ों को नहलाने से जहां भेड़ बकरियों को बीमारियों से बचाव होगा। वहीं उनकी गुणवत्ता बढ़ेगी और भेड़ पालकों को ऊन का उचित मूल्य प्राप्त होगा। इससे पूर्व डॉ. अनीश कुमार सहायक निदेशक कैटल प्रोडक्शन पालमपुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व विभाग की योजनाओं के बारे मे अवगत करवाया।