बैरी रजादियां पंचायत के चौकीदार ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में बरमाणा के छटोल जट्टा गांव में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह बैरी रजादियां पंचायत में बतौर चौकीदार कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, प्रकाश चंद ने सुबह के समय एक जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जिसके बाद उनके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक का एक पंचायत प्रतिनिधि और एक कर्मचारी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद चौकीदार ने जहरीला पदार्थ निगला और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
