लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने शिमला में दिया सफाई का संदेश ,कूड़ा उठाकर लोगों को किया जागरूक

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री व संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की ब्रांड एंबेस्डर दिया मिर्जा आज रविवार को शिमला पहुंच कर सफाई अभियान में अपनी हाजरी दर्ज कराई। उन्होंने खुद शहर में जाकर कूड़ा उठाया और लोगों को पॉलिथीन व प्लास्टिक कचरे के घातक दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने आस पास की सफाई रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

बता दें कि यह सफाई अभियान कार्यक्रम हिलिंग हिमालय द्वारा स्वर्णिम हिमालय नाम की मुहिम के तहत आयोजित किया गया था। इस दौरान दिया मिर्जा ने पूरी टीम के साथ राजधानी के रिज, मॉलरोड़, सब्जी मंडी के आसपास अपनी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जगह जगह पड़े प्लास्टिक, कूड़े को एकत्र किया गया। साथ ही इस मुहीम में बच्चों को भी जोड़ा गया ताकि वे खुद जिम्मेदार नागरिक बनें और कूड़ा कचरा फ़ैलाने से परहेज़ करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हीलिंग हिमालय के डॉ. प्रदीप सांगवान ने कहा कि स्वच्छता हमारी खुद की जिम्मेदारी है। किसी संगठन, सरकार व एनजीओ पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। स्वर्णिम हिमालय अभियान की शुरूआत शिमला में हुई और पूरे हिमाचल में यह अभियान चलेगा। बाद में अभियान का ऑडिट किया जाएगा जिसमें पता लगाया जाएगा कि किस कंपनी का गारबेज सबसे ज्यादा हिमाचल में है। उसके बाद इस पर व्यापक चर्चा होगी। कंपनियों के साथ बैठक के बाद उन्हें भी इसके बारे में बताया जाएगा। इस के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]