HNN / नाहन
बॉलीवुड फ़िल्म “ब्लाइंड गेम” में जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के युवा राजीव सोढ़ा भी अपनी अलग भूमिका में नज़र आएंगे। बता दे कि नाहन के राजीव सोढ़ा इस फ़िल्म में नेगेटिव रोल में नज़र आयेंगे। इस फिल्म के अभिनेता अर्जुन रामपाल होंगे और अभिनेत्री प्रियामणि होगी। हिमाचल के मनाली में 31 दिन तक इस फ़िल्म की शूटिंग चली।
थंडर स्काई एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण हो रहा है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल और प्रियामनी नज़र आयेंगे। फ़िल्म के निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर संगीथ सीवन ने किया है और एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली ने किया है। फ़िल्म की कास्टिंग बॉलीवुड के जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने की है। इस साल के अंत तक यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पे रिलीज़ हो जाएगी।

