लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बोहलियो में बाल विवाह व पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

Ankita | 19 अप्रैल 2023 at 6:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त प्रयास द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में बाल विवाह तथा पोक्सो एक्ट, नशे से बचाव तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से कुलदीप कुमार समाजिक कार्यकर्ता ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया साथ ही बच्चों से सम्बन्धित कानून जेसे बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दे क्योंकि बच्चों इस प्रकार के मुद्दे बढ़ते जा रहे हैं।

इसके साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन से सदस्य राजेंद्र सिंह ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया कि यह राष्ट्रिय आपातकालीन सेवा हैं जो बेसब बेहरा और मुसीबत में फसें बच्चों (0-18 वर्ष तक) के लिए रात दिन यानी 24 घंटे काम करती हैं।

हेल्पलाइन के चार प्रोटोकाल करे बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही इसके सही और गलत इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। इस नंबर पर कॉल करने वाले का नाम और नंबर किसी को बताया नही जाता जानकारी गुप्त रखी जाती हैं।

शिवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। इसके बाद जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से काउंसलर प्रवीन अख्तर ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, पोक्सो अधिनियम और बाल विवाह के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके बाद नजदीकी प्राथमिक पाठशाला बोहलियों का भी दौरा किया, जहाँ पर बच्चों को “कोमल” नामक मूवी भी दिखाई गयी जिसके माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में आसानी से जानकारी प्रात हुई और सभी आनंद भी लिया।

इस शिविर मे जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से कुलदीप कुमार समाजिक कार्यकर्ता जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से काउंसलर प्रवीन अख्तर, आंगनवाडी वर्कर, चाइल्ड हेल्प लाइन से सदस्य राजेंद्र सिंह, और दो स्कूलों के 21 अध्यापक सहित 175 बच्चों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]