ब्यास नदी के बीच फंस गया 15 वर्षीय लड़का, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में दोस्तों के साथ नहाने के लिए ब्यास में उतरा किशोर बीच नदी में फंस गया। सूचना मिलते ही बचाव टीम ने तुरंत वाहन से सीढ़ी और रस्सी बांधकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किशोर को कड़ी मशक्कत से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
विक्रम(15) तामन पुत्र सोम वहादुर तामन जिला सिंधुपाल चौक नेपाल दोस्तों के साथ नहाने के लिए ब्यास नदी में गया था, लेकिन जलस्तर बढ़ने बीच नदी में फंस गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को नदी किनारे जाने या नदी में नहाने से रोकें।