ब्यास नदी में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां, पशुपालन विभाग लेगा सैंपल
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के देहरागोपीपुर शहर के साथ लगते गांव दियाड़ा के पास ब्यास नदी में 40 से 50 मरी हुई मुर्गियां फेंकी गई है। हालाँकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह मुर्गियां किसने फेंकी है।
जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। पशुपालन विभाग को मरी हुई मुर्गियों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है, जिससे पता चल सके कि इनकी मौत की वजह क्या थी।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी दरिया के पानी के सैंपल लेने को कहा गया है। दरिया में मुर्गियां मरने से चारों ओर बदबू फैली है। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। मुर्गियों का सफेद रंग देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पोल्ट्री फार्म से निकालकर फेंकी गई हैं।