ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
HNN/ कुल्लू
बरसात के बाद पर्यटक कुल्लू की वादियों में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद ले रहे हैं। साहसिक गतिविधियों के शुरू होने से जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जिले में करीब 10,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
वहीं पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग भी हो रही है। रिवर राफ्टिंग प्वाइंटों में खूब चहल-पहल देखी जा रही है। कुल्लू-मनाली में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है।
बता दें जिला में 16 सितंबर से रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और जिप लाइन सहित अन्य साहसिक गतिविधियां शुरू हुई हैं। गौरतलब है कि 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक बरसात के चलते जिले में साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं।