Loading...

ब्लेड से पहले पत्नी का गला काटा फिर अपना, पीजीआई रेफर

PARUL • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र से पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला काटा और में बाद अपना गला भी काट लिया। घटना के बाद दोनों की आवाजें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो दोनों पति-पत्नी को खून से लथपथ देखा। जिसके बाद वह तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दंपति की पहचान यशपाल और उनकी पत्नी ममता गांव परगना तहसील नूरपुर कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यशपाल के कमरे से जोर-जोर की आवाजें आने पर जब पड़ोसी गौरव उनके कमरे में गया तो यशपाल के हाथ में शेविंग ब्लेड देखा। जिससे वह पत्नी ममता के गले पर वार कर रहा था। उसने उसे रोकना चाहा तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिया।

इस दौरान वहां अन्य लोग भी पहुंच गए और उन दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट ले गए। जहां पर उनकी हालत को गंभीर बताया और उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।