ब्लैक आउट एडवाइजरी / भारत-पाक तनाव के बीच बिलासपुर प्रशासन ने जारी की ब्लैकआउट एडवाइजरी , रात 8 बजे से सुबह तक सतर्क रहने की अपील
बिलासपुर
नागरिकों से अपील – ब्लैकआउट का कड़ाई से पालन करें, अफवाहों से बचें
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन बिलासपुर ने नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत ब्लैकआउट एडवाइजरी जारी की है। जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे रात 8 बजे से सुबह तक ब्लैकआउट का कड़ाई से पालन करें।
रात्रिकालीन सतर्कता के निर्देश:
- सभी बाहरी लाइटें बंद रखें: रात के समय सभी बाहरी रोशनी को पूरी तरह से बंद कर दें।
- इनडोर लाइटों पर नियंत्रण: ऐसी लाइटें जो बाहर से नजर आती हैं, उन्हें भी बंद रखें।
- रात 8 बजे से सुबह तक सतर्कता: ब्लैकआउट का पालन पूरी रात किया जाए।
- आपात स्थिति में सहयोग: किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।
प्रशासन का संदेश:
जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि अधिकतर एयर स्ट्राइक रात के समय होती हैं, ऐसे में रात्रिकालीन सतर्कता और ब्लैकआउट अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करने की अपील की।